कांग्रेस ने हिमाचल में सरकार बनने और सोनिया गांधी के जन्म दिन पर जश्न मनाया

WhatsApp-Image-2022-12-09-at-6.38.50-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर एवं हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बदायूं प्राइवेट बस स्टैंड पर मिष्ठान बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा हमारी उत्साह के स्त्रोत और कांग्रेस पार्टी की नीव आदरणीय सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर हम सभी ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं, और निश्चित रूप से गुजरात की जीत में गुजरात के कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ आदरणीय सोनिया जी के निर्देशन का भी परिणाम है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती माधवी साहू ने कहा कि आदरणीय सोनिया जी इतने पारिवारिक दुखों को सहन करने के उपरांत भी उन्होंने कांग्रेस के लिए जो अपना कीमती समय दिया और अभी भी कांग्रेस के लिए जिस प्रकार चिंतित रहती हैं निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी उनके इस योगदान को कभी भुला नहीं पाई ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास अहमद ने भी सोनिया जी के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर राधेश्याम चौहान ,श्याम कुमार, दिनेश गौड़ ,शराफत मियां, हसन अहमद ,बख्तियार उद्दीन, साजिद अली ,मुस्ताक खान प्रवेश कुमार, रजत गुप्ता ,आज कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights