उझानी पुलिस ने दो लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

WhatsApp-Image-2022-12-09-at-6.16.17-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो अभियुक्तों को अलग – अलग स्थानों से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौहम्मद साद फरशोरी पुत्र मोहम्मद मजहर फरशोरी निवासी मोहल्ला सोथा थाना कोतवाली बदायूं को उझानी बरी बाईपास चौराहे से गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त बृजेश पुत्र स्व. जितेंद्र निवासी आसरा आवास कॉलोनी बाईपास कोतवाली सदर को उझानी कोतवाली क्षेत्र के रैन बसेरा तिराहा से गिरफ्तार किया। मौहम्मद साद फरशोरी एक लड़की को उसके पिता की गैर मौजूदगी में बहला-फुसलाकर उझानी में भगवती पैलेस में ले आया था जहां पर अभियुक्त मौहम्मद साद फरशोरी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के साथ अश्लील हरकतें की तथा लड़की पर कलमा पढ़ाने और इस्लाम धर्म अपनाने तथा निकाह करने का दबाव बनाया। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों मौके से फरार हो गए। इस मामले में लड़की के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। तथा अभियुक्त बृजेश लड़की के पिता के गैरमौजूदगी में उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर ले आया जिस के संबंध में उसकी बहन ने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights