States

ऑनर किलिंगःप्रेमी संग भागने की जिद कर रही बेटी को गोली से उड़ाया

घटना के बाद गांव में फैली सनसनी आरोपी पिता को तंमचे के लिया हिरासत में   बिल्सी। कछलाशाहबाद हाइवे पर स्थित कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आज सोमवार की सुबह तड़के एक पिता ने अपनी बेटी को गोली मार कर ऑनरकिलिंग की घटना को अंजाम दे दिया। जिसमें पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। घटना में मृतका की मां और आरोपी की पत्नी ने ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी का गांव के ही एक युवक से इसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर किशोरी के पिता समेत उसके परिवार के लोग उसे काफी समझाने का प्रयास भी कर रहे थे। लेकिन प्रेम में दीवानी हुई किशोरी अपने परिवार के किसी भी सदस्य की बात मनाने को तैयार नहीं थी। आज सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग जाने की जिद कर रही थी। तभी उसके पिता से काफी कहासुनी होना शुरु हो गई। जब किशोरी ने पिता की एक बात नहीं सुनी तो उसने जोश में आकर घर में रखे तंमचे से उसकी कनपटी पर गोली मार दी। जिसपर किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद गांव के किसी व्यक्ति इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली से भी पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने सबसे पहले घटना की जानकारी जुटाई। साथ ही आरोपी ने पिता ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही पुलिस ने किशोरी के शव का पंचनामा भर पीएम को भेज दिया और आरोपी को कोतवाली लाकर कड़ी पूछताछ की। थोड़ी देर बाद यहां एसएसपी संकल्प शर्मा और एसपीआरए सिध्दार्थ वर्मा भी पंहुच गए। जिन्होने आरोपी पिता से बारीकी से पूछताछ की। कोतवाल धीरज सिंह सोंलकी ने बताया कि किशोरी की मां और आरोपी की पत्नी की ओर से आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। 

पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

बिल्सीआज सावन का पहला सोमवार होने पर नगर के भवन मंदिर, हनुमानगढ़ी, नीलकठेश्वर महाराज समेत अधिकांश मंदिरों में शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया नगर के कुछ मंदिरों में पहुंचे लोग मास्क पहने नजर आए। भक्तों का मानना है कि सावन मास का पहला सोमवार भगवान शिव को बहुत प्रिय है इसलिए शिव भक्त सावन मास में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार का दिन भी भगवान शिव को समर्पित होता है। जब सावन का महीना हो और उसमें भी सोमवार का दिन हो तो शिव और माता पार्वती की पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की जलाभिषेक करने के लिए काफी भीड़ रहती है।

गंगा में डूबे हाथरस के युवक के शव को गोताखोरों ने तलाशा,मचा कोहराम

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के कछला पर गुरु पूर्णिमा पर दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया गैर जनपद का एक युवक...

बाइक की टक्कर से युवक घायल,जिला अस्पताल रैफर

उझानी।नगर के एक मौहल्ले का युवक दुकान बन्द कर जब अपने घर पैदल जा रहा था कि तभी पीछे से...

कछला नगर पंचायत प्रांगण में कोविड वैक्सीन के टीके लगवाने को लगी होड़

उझानी।नगर पंचायत कछला में कोरोना वैक्सीन लगने की जानकारी नगर वासियों को मिलते ही महिला-पुरुष कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचे।कोरोना वैक्सीनेशन...

मामूली कहासुनी के बाद युवक को धारदार हथियार से किया घायल,रैफर

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामूली कहासुनी के बाद युवक अपने घर आ रहा था तभी रास्ते में गांव...

साप्ताहिक यज्ञ के बाद सत्संग के माध्यम से श्रावण मास के बारे में सुनकर भक्ति भाव में डूबे आर्य समाजी

बदायूं l आर्य समाज का मधुबन कॉलोनी स्थित मंदिर में साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत यज्ञ और सत्संग शिविर कार्यालय में...

जिला पंचायत सभागार में वैक्सीनेशन शुरु

बदायूं। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने जिला पंचायत सभागार में आज से कोविड वैक्सीनेशन शुरु कराया है। यह वैक्सीनेशन...

कारगिल विजय दिवसः कविताओं से शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कविता के स्वर शहीदों के नाम गोष्ठी हुईशहीद हरिओम सिंह की धर्मपत्नी एवं कैप्टन आर. पी. शर्मा का हुआ सम्मानबदायूं।...

PM मोदी का 30 जुलाई का यूपी दौरा रद्द

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 30 जुलाई का उत्तर प्रदेश दौरा रद्द हो गया है. माना जा रहा है कि पीएम...

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights