बिल्सीआज सावन का पहला सोमवार होने पर नगर के भवन मंदिर, हनुमानगढ़ी, नीलकठेश्वर महाराज समेत अधिकांश मंदिरों में शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया नगर के कुछ मंदिरों में पहुंचे लोग मास्क पहने नजर आए। भक्तों का मानना है कि सावन मास का पहला सोमवार भगवान शिव को बहुत प्रिय है इसलिए शिव भक्त सावन मास में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार का दिन भी भगवान शिव को समर्पित होता है। जब सावन का महीना हो और उसमें भी सोमवार का दिन हो तो शिव और माता पार्वती की पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की जलाभिषेक करने के लिए काफी भीड़ रहती है।