मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Delhi

PM मोदी का 30 जुलाई का यूपी दौरा रद्द

July 26, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 30 जुलाई का उत्तर प्रदेश दौरा रद्द हो गया है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी अगले माह प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को उत्तर प्रदेश के नौ नये मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करने वाले थे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बीते 21 जुलाई को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर बुलाई गई एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की समीक्षा के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी 30 जुलाई को प्रदेश के नौ जिलों देवरिया, एटा, फतेहपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, सिद्धार्थ नगर, गाजीपुर, मीरजापुर और जौनपुर में नवस्थापित मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है.

उन्होंने निर्देश दिया था कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं. इस बैठक में योगी ने राज्य में कोविड संक्रमण से बचाव एवं उपचार की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए थे.

उन्होंने कहा था कि ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ यानी मरीज का पता लगाने, परीक्षण करने एवं उपचार करने की नीति कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अत्यंत कारगर सिद्ध हुई है. उन्होंने इस नीति को पूरी सक्रियता से लागू रखने के निर्देश देते हुए कहा था कि कोरोना टीकाकरण कार्य में और तेजी लाई जाए.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights