मदर एथीना स्कूल में हाईस्कूल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को विशेष ‘कैरियर ओरिएंटेशन’ कार्यशाला हुई
बदायूँ।।मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों के भविष्य को सही दिशा देने और करियर संबंधी उलझनों को दूर करने के उद्देश्य से कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए एक कैरियर ओरिएंटेशन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों जिनमें डायट बदायूँ से अमित शर्मा एवं मदर एथीना स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों जिनमें एयर इंडिया के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मैनेजर अक्षय दीपक एवं आर्किटेक्ट प्रिंस गर्ग, साइंटिफिक ऑफीसर – एन0पी0सी0आई0एल0 अभिषेक रस्तोगी, चार्टड एकाउंटेंट यशस्वी गुप्ता, सबवे इंडिया की सीनियर मार्केटिंग मैनेजर रूबी शुक्ला, मोरफोजेनेसिस की पूर्व बिजनेस हेड सुरभि गुलाटी, इंटीरियर डिजाइनर एंटरप्रिन्यौर स्वाति यादव, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रिषिका गुप्ता, एल0एल0एम0 साम्या गौतम एव फोरेंसिक स्पेशलिस्ट विधि रस्तोगी ने विद्यार्थियों को आगामी करियर विकल्पों, प्रवेश परीक्षाओं और बदलते वैश्विक परिवेश में रोजगार की नई संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा विषय विशेषज्ञों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पारंपरिक करियर विकल्पों (डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट ब्रांड मार्केटिंग, डिजिटल ट्रांसफार्मेशन, आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइनर, फॉरेन्सिक स्पेशलिस्ट, साइंटिफिक ऑफिसर, चार्टेड अकाउंटेंट) के साथ-साथ आधुनिक युग के उभरते क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, डिजाइनिंग, और लिबरल आर्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी के विद्यार्थियों के लिए उनकी रुचि के अनुसार अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए एक साइकोमैट्रिक टेस्ट का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने बहुत ही आनंद एवं प्रेरणा का अनुभव किया।विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि कक्षा-11 वह पड़ाव है जहाँ से विद्यार्थियों के भविष्य की नींव रखी जाती है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल कड़ी मेहनत ही काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर सही दिशा का चुनाव करना अनिवार्य है। हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को इतना सक्षम बनाना है कि वे अपने कौशल और रुचि को पहचान कर एक गौरवशाली करियर का निर्माण कर सकें। विद्यार्थी की सफलता उसकी स्पष्ट सोच और निरंतर प्रयास पर निर्भर करती है। हमारा विद्यालय केवल पाठ्यक्रम पूरा करने में विश्वास नहीं रखता, बल्कि हम विद्यार्थी को दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहते हैं। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के भ्रम के जालों को काटकर उनकी क्षमता को निखारने का एक प्रयास है। एक स्पष्ट लक्ष्य और उस पर अडिग विश्वास ही उनको असाधारण बनाएगा। ताकि वे अपनी उड़ान के लिए आकाश स्वयं चुन सकें।














































































