उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 9 फरवरी को बदायूँ की 4 जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे : राजीव कुमार गुप्ता
बदायूं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 9 फरवरी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले की 4 विधानसभा में...
बदायूं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 9 फरवरी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले की 4 विधानसभा में...
बदायूं।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बदायूँ इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक...
बदायूं। बदायूँ सदर विधानसभा में नगर विकास राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता ने आज कार्यकर्ताओ व समर्थको...
नर्मदा जन्मोत्सव पर एक करोड़ बीज तैयार करा बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड दातागंज । मध्य प्रदेश में स्थित माँ नर्मदा नदी...
बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली जन चौपाल 8 फरवरी को होगी...
बदायूं। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने आँवला सांसद धर्मेंद कश्यप के साथ शनिवार को अपने आवास...
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आज शनिवार को जैन धर्म के 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ स्वामी का जन्म-तप कल्याणक माघ शुक्ल चतुर्थी को पारम्परिक श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। श्री दिगम्बर जैन महासमिति के मंडलाध्यक्ष पीके जैन ने बताया कि प्रभु विमलनाथ जैन धर्म के 13वें तीर्थंकर है। प्रभु का जन्म माघ शुक्ल चतुर्थी के दिन काम्पिलय नगरी में इक्ष्वाकु कुल में हुआ था। प्रभु विमलनाथ के पिता का नाम कृतवर्मन तथा माता का नाम श्यामा था। प्रभु की देह का वर्ण स्वर्ण और इनका प्रतिक चिह्न वाराह था। तीर्थंकरों के जीवन की ऐसी घटना जो अन्य जीवों के कल्याण का आधार बनती हैं कल्याणक कहलाते हैं। वर्तमान में साक्षात में तो भगवान के कल्याणक देख पाना संभव नहीं अतः कल्याण पर्वों के शुभ अवसर पर भगवान की भक्ति, पूजन आदि द्वारा पुण्योपार्जन किया जाता है। इस मौके पर अनिल कुमार जैन, अरविंद कुमार जैन, नीलम जैन, ज्योति जैन, मानसी जैन, शालिनी जैन आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। नगर के बिसौली रोड पर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल जैन मंदिर पर आज शनिवार को बसंत पंचमी के मौके पर अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत कुमार जैन ने समिति पदाधिकारियों के साथ यहां पहुंचकर वृक्षारोपण किया। उन्होने कहा कि आज वृक्ष हमारे लिए उतने ही जरूरी हो गए हैं जितना शरीर के लिए साँसे जरूरी है। इसलिए हर व्यक्ति को किसी न किसी शुभ अवसर पर अपने आसपास खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण करते रहना चाहिए। जिससे हमें दो फायदे होंगे एक उस पल की यादगार बनी रहेगी और पर्यावरण संरक्षण को काफी प्रोत्साहन भी मिल सकेगा। इस मौके पर गिरीश चंद शर्मा, रामेश्वर सिंह, अनुज कुमार शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह की ओम साईं राम सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में यहां बने नवनिर्मित मंदिर में आज सभी देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। इससे पहले बीते दिन शुक्रवार को सभी देव प्रतिमाओं को भक्तों ने उन्हे नगर भ्रमण कराया गया। जिनका आज मंदिर में मंत्रोउच्चारण के साथ स्थापित किया गया। इससे पहले यहां मंदिर में पिछले तीन दिनों से हवन-यज्ञ के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम चल रहे थे। बताते है कि यहां मां काली, विष्णु जी, सांई बाबा, राधा-कृष्ण, शनिदेव एवं शिव परिवार, गणेश परिवार की 16 प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। कल छह फरवरी को मंदिर पर एक विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर आचार्य अंकित उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, सत्येंद्र पाल सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, ओमेंद्र शर्मा, राजीव बुक सेलर, नीलम उपाध्याय, अनूप गुप्ता, विनोद कुमार, डॉ राजेश कुमार, मनोज कठेरिया, भगवान स्वरूप, मुनीश कश्यप, अमित कुमार, गीता रानी आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। अंबियापुर ब्लाक परिसर मैदान पर चल रहे अंबियापुर प्रीमियर लीग मैंच में आज शनिवार को संग्रामपुर और पिन्डौल की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें पिन्डौल के कप्तान अजीम खान ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिगं करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए संग्रामपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें उनकी टीम की ओर से जीशन ने 36, सोनू ने 40 एवं रोहित ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं पिन्डौल की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कप्तान अजीम खान ने तीन विकेट लिये। इसके बाद 156 रनों का रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी पिंडौल की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। उनकी पूरी टीम 144 रनों पर ढेर हो गई। जिसमें अजय ने 20, जुबैर ने 50, बली मौहम्द ने 36 रन बनाए। इस प्रकार संग्रामपुर की टीम को 11 रनों से विजयी घोषित किया गया। जिसमें विजेता टीम की ओर से सोनू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर राजीव ठाकुर, वसीम, मौजिम्म, रोहित शर्मा, प्रशांत कुमार, वसीम कुरैशी, भूपाली आदि मौजूद रहे।