बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह की ओम साईं राम सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में यहां बने नवनिर्मित मंदिर में आज सभी देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। इससे पहले बीते दिन शुक्रवार को सभी देव प्रतिमाओं को भक्तों ने उन्हे नगर भ्रमण कराया गया। जिनका आज मंदिर में मंत्रोउच्चारण के साथ स्थापित किया गया। इससे पहले यहां मंदिर में पिछले तीन दिनों से हवन-यज्ञ के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम चल रहे थे। बताते है कि यहां मां काली, विष्णु जी, सांई बाबा, राधा-कृष्ण, शनिदेव एवं शिव परिवार, गणेश परिवार की 16 प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। कल छह फरवरी को मंदिर पर एक विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर आचार्य अंकित उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, सत्येंद्र पाल सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, ओमेंद्र शर्मा, राजीव बुक सेलर, नीलम उपाध्याय, अनूप गुप्ता, विनोद कुमार, डॉ राजेश कुमार, मनोज कठेरिया, भगवान स्वरूप, मुनीश कश्यप, अमित कुमार, गीता रानी आदि मौजूद रहे।