बिल्सी। अंबियापुर ब्लाक परिसर मैदान पर चल रहे अंबियापुर प्रीमियर लीग मैंच में आज शनिवार को संग्रामपुर और पिन्डौल की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें पिन्डौल के कप्तान अजीम खान ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिगं करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए संग्रामपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें उनकी टीम की ओर से जीशन ने 36, सोनू ने 40 एवं रोहित ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं पिन्डौल की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कप्तान अजीम खान ने तीन विकेट लिये। इसके बाद 156 रनों का रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी पिंडौल की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। उनकी पूरी टीम 144 रनों पर ढेर हो गई। जिसमें अजय ने 20, जुबैर ने 50, बली मौहम्द ने 36 रन बनाए। इस प्रकार संग्रामपुर की टीम को 11 रनों से विजयी घोषित किया गया। जिसमें विजेता टीम की ओर से सोनू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर राजीव ठाकुर, वसीम, मौजिम्म, रोहित शर्मा, प्रशांत कुमार, वसीम कुरैशी, भूपाली आदि मौजूद रहे।