बदायूं।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बदायूँ इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक हरिमोहन सिंह पटेल के नेतृत्व में फरीदपुर, वहौलिया ,वेला , रायपुर ललगुज्जिया आदि गांवों का दौरा किया और लोगों में प्रेरणा पत्र वितरित किए।जिला संयोजक हरिमोहन सिंह ने अलाव ताप रहे ग्रामवासियों को शतप्रतिशत मतदान के लिए समझाते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र को और भी सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान अवश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति उदासीनता के कारण लोकतंत्र अवांछनीय तत्वों के हाथों का खिलौना बन सकता है।अभियान में तहसील संयोजक धर्मेंद्र प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु मिश्रा,हिमांशु भारती,फरहान रजा, नगर मंत्री मृत्युंजय सिंह आदि कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहभागी रहे।