बिल्सी। नगर के बिसौली रोड पर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल जैन मंदिर पर आज शनिवार को बसंत पंचमी के मौके पर अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत कुमार जैन ने समिति पदाधिकारियों के साथ यहां पहुंचकर वृक्षारोपण किया। उन्होने कहा कि आज वृक्ष हमारे लिए उतने ही जरूरी हो गए हैं जितना शरीर के लिए साँसे जरूरी है। इसलिए हर व्यक्ति को किसी न किसी शुभ अवसर पर अपने आसपास खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण करते रहना चाहिए। जिससे हमें दो फायदे होंगे एक उस पल की यादगार बनी रहेगी और पर्यावरण संरक्षण को काफी प्रोत्साहन भी मिल सकेगा। इस मौके पर गिरीश चंद शर्मा, रामेश्वर सिंह, अनुज कुमार शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे