पार्थ चौधरी का एमबीबीएम में चयन,जताई खुशी
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक टीचर्स क़ॉलोनी निवासी एवं नन्नूमल जैन जैन इंटर कालेज के रिटायर प्रवक्ता सुरेश चंद्र चौधरी के धेवते पार्थ चौधरी पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह ने पिछले दिनों राष्ट्रीय पात्रता सब प्रवेश परीक्षा (नीट) हासिल कर एमबीबीएस में अपना स्थान हासिल किया। पार्थ चौधरी का राजकीय मेडीकल कालेज फतेहपुर आवटंन हो गया है। बताते है कि पार्थ के पिता जितेंद्र कुमार नगर निगम आगरा में जोनल सैनेटरी अधिकारी के पद पर तैनात है। पार्थ के एमबीबीएस में चयन होने पर उनकी नानी कमलेश कुमारी, मा सुषमा रानी, मामा सुशील कुमार चौधरी समेत परिवार और उनके मित्रों ने खुशी जाहिर की है।
