फीता काटकर हुआ संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

WhatsApp-Image-2024-07-06-at-14.06.03-2-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित नीति आयोग के माध्यम से आकांक्षी विकास खण्ड अम्बियापुर में शुक्रवार को सम्पूर्णता अभियान शुभारम्भ कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड अम्बियापुर मुख्यालय में सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीति आयोग दिल्ली की ओर से आयें मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह (शोध अधिकारी) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विकास खण्ड अम्बियापुर के बच्चो एवं स्वय सहायत समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथिगणो का स्वागत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत चार विभाग स्वास्थ्य विभाग, पोषण विभाग, कृषि विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागो की योजनाओं पर जानकारी दी, ताकि आम जनता योजनाओं से लाभान्वित हो सके, सभी विभागो ने अपने तीन माह के कार्य योजना का विवरण दिया जिससे की सम्बन्धित इंडीकैटर्स को 30 सितम्बर 2024 तक संतृप्त किया जा सके। उक्त विभागो द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी गयी, जिसका अवलोकन अधितिगणों द्वारा किया गया। प्रत्येक माह में विकास खण्ड स्तर पर इंडीकैटर्स की समीक्षा की जायेगी, जिससे कि विकास खण्ड कॉ आंकाक्षी विकास खण्ड की श्रेणी से निकल कर विकसित विकास खण्ड की श्रेणी में लाया जा सके।खण्ड विकास अधिकारी अम्बियापुर सतीश कुमार द्वारा सम्पूर्णता अभियान उत्सव पर सरकार की मंशा व्यक्त करते हुए आम जनता को आकांक्षी विकास खण्ठ के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम का संचालन हरीशंकर व्यास, ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड अम्बियापुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा विशेष सहयोग किया गया। उपरोक्त अभियान 04 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक चलाया जायेगा। इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। इसके अतिरिक्त अशोक भारती प्रमुख प्रतिनिधि अम्बियापुर, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बदायूँ, जिला कार्यक्रम अधिकारी बदायूँ, मुख्य चिकित्साधिकारी बदायूँ उपायुक्त स्वतः रोजगार बदायूँ, ए०सी०एम०ओ० बदायूँ, चिकित्सा अधीक्षक सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अम्बियापुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी अम्बियापुर सी०एम० फैलो विकास खण्ड अम्बियापुर कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights