सिंचाई मंत्री ने किया बाढ़ सुरक्षात्मक कार्या का निरीक्षण,जिले में बाढ़ से ना हो कोई जनहानि, किसानों का हितार्थ सर्वोपरि

WhatsApp-Image-2024-07-04-at-20.09.13
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जल शक्ति एवं सिंचाई मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को सहसवान के ग्राम नगला बरन में महाबा तटबंध पर 251.59 लख रुपए से कराए गए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्या का जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने किए गए कार्य पर संतोष व्यक्त किया। ग्राम वासियों से वार्ता कर कुशल क्षेम जाना व समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जल शक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को सहसवान के ग्राम नगला बरन में महाबा तटबंध पर कराए गए सुरक्षात्मक कार्या का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सहसवान के ग्राम नगला बरन में महाबा तटबंध पर सुरक्षात्मक कार्य हो जाने से आसपास के लगभग 25 ग्रामों को बाढ से सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से किए गए कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम वासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के हितार्थ कार्य कराई है। उन्होंने किसानों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि उनकी जो भी समस्याएं हों उसकी प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों व आमजन की सरकार है तथा उनके हितार्थ कार्य कर रही है। योजनाएं संचालित कर रही है व पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग उमेश चंद्र ने बताया कि तहसील सहसवान के ग्राम नगला बरन में महाबा तटबंध पर किलोमीटर 18.530 से 18.710 तक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्य मार्च 2024 में प्रारंभ हुआ था इसकी कुल लागत 251.59 लख रुपए है यह इसका कार्य 15 जून 2024 को पूर्ण हो गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षात्मक कार्यों में स्पर, पॉर्क्युपाइन स्क्रीनिंग आदि कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में इस वर्ष 09 कार्य बाढ़ सुरक्षा के संबंध में कराए जाने थे, जिसमें से 08 पूर्ण हो गए हैं। एक निर्माणाधीन है, जिसका कार्य 85 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि यह 09 कार्य लगभग 30 करोड रुपए के हैं। उन्होंने बताया कि जो आठ कार्य पूर्ण हुए हैं उनमें से चार सहसवान क्षेत्र में आते हैं तथा चार दातागंज क्षेत्र में आते हैं तथा जो कार्य निर्माणाधीन है वह दातागंज क्षेत्र में आता है। इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, वृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights