मुरादाबाद अचानक जा पहुंचे योगी कोरोना मरीज के घर जाना हाल चाल

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य व्यवस्था को परखने के लिए शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे. जहां सीएम ने पहले कोविड कमांड सेंटर का दौरा करने के बाद अचानक मुरादाबाद जिले के मनोहरपुर गांव का निरिक्षण करने का कार्यक्रम तय कर दिया. सीएम योगी के मनोहरपुर गांव में अचानक पहुंचने से लोगों में सीएम को देखने का कुतूहल जाग गया, योगी ने लोगों को देखकर खुद गाड़ी से उतर कर, गांव के गलियों की राह पकड़ ली.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गांव के रास्ते भर चलते-चलते, और लोगों के घरों के सामने खड़े होकर सीएम योगी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर लोगों से उनका हाल चाल जाना. सीएम ने लोगों से पूछा दवाई वगैरह मिली क्या? क्या आप लोग कोरोना से बचाव का उपाय कर रहे हो? सवालों को पूछने के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों को लगातार निर्देश भी देते दिखे. इससे पहले उन्होंने पहले इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का दौरा किया और इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की. इसके साथ मुरादाबाद मंडल के अन्य जिलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक भी की. ये सारे कार्यक्रम सीएम प्रोटोकॉल के अनुरूप तय थे.

24 घंटे में मिले 26 हजार कोरोना के नए मामले

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 26,847 कोरोना के नए केस दर्ज किये गये हैं. जबकि प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव मामले अब 2,45,736 हैं. UP में पिछले 24 घंटों में 2,23,155 टेस्ट हुए हैं. टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है. पिछले एक सप्ताह में सक्रिय मामलों में लगभग 60 हज़ार की कमी आई है. ये जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी है. हालांकि सरकार ने 24 घंटे के अंदर कितने संक्रमितों की मौत हुई, इसके आंकड़े जारी नहीं किये हैं.
ACS नवनीत सहगल ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में घर-घर टीमें जा रही हैं. कोरोना संक्रमण की जांच के लिए ग्रामीण इलाकों में टीमें मुस्तैद हैं. 48 लाख 63 हज़ार 298 आवासों का भ्रमण कर चुके हैं टीमें. इन दौरान 68 109 लोगों में कोरोना के मामूली लक्षण पाए गए हैं. सरकार की तरफ से सभी को दवाएं मुहैया करा दी गई हैं. जांच में 1210 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights