दवा का बहाना बनाकर बेबजह घूम रहे लोगो को जमकर दबा बाँट रही है पुलिस

IMG-20210508-WA0053
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

राहगीरो ने कुछ सिपाहियों  पर बेगुनाहों को भी पीटने और दूकानदारों की वीडियो बनाकर उनसे उगाही के आरोप लगाए  
सहसवान । तेजी से फैल रहे कोरोना के कारण हर कोई दहशत में है, लॉकडाउन  भी लगा दिया गया है , फिर भी कुछ लोग लापरवाही और मनमर्जी से बाज नहीं आ रहे। पकड़े जाने पर झूठ बोल रहे हैं। पुलिस ने  ऐसे लोगों को ‘दवा’ देकर खूब समझा रही है । कोतवाल पंकज लवानिया के निर्देशन मे मुख्य चौराहों पर पुलिस तेनात है । बाजार बिलसन गंज चौराहे पर । पुलिस वाहन व रहागीरो की जांच कर रही थी। इसी समय  तेजी  दौड़ रहे बाइक सवारो को  रुकने का इशारा किया। और बाइक  सवारो  से पूछा- लॉकडाउन में कहां घूम रहे हो? पूछने पर बताया कि दवा लाने जा रहे हैं। एसआई वीर सिंह  को कोई सबूत न दिखाने पर पुलिस ने लाठियां चटकाई । एसआई वीर सिंह ने पुलिस बल के साथ गलियों मे खुली दुकानों बंद करा दिया दुकानों के बाहर बेठे दूकानदारों को खदेड़ दिया ।  इसके बाद  चौराहों और कोतवाली गेट पर चेकिंग कर आवारा घूम रहे शोहदों को जमकर कोरोना पाठ पढ़ाया । वहां से गुजरने वाले हर एक वाहन की जांच की गई । वाहन के अंदर कितने लोग सवार हैं, कहां से आ रहे और कहां जा रहे, घर से बाहर निकलने की ठोस वजह क्या है, ऐसे कई सवाल पुलिस ने किए । जिनके पास बाहर निकलने की ठोस वजह थी, पुलिस उन्हें छौड़ दिया गया । लेकिन, बिना वजह पकड़े जाने पर पुलिस कई जगह समझाती-बुझाती और दौड़ाती नजर आई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights