बदायूं। जिला अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगवाने को लोगों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। लंबी लाइनें लग रही हैं। वैक्सीन के के दो काउंटर में से एक काउंटर बंद कर दिया गया। लिहाजा एक ही काउंटर होने की वजह से भी भीड़ और लाइन लग रही हैं। जिला अस्पताल में आज जो लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने गए तो वहां पर काफी भीड़ थी। क्योंकि पिछली बार जब पहली डोज लगवाई थी तो वहां दो काउंटर थे। आज दूसरी डोेज के लिए तारीख नियत थी तो आज एक काउंटर ही खोल गया। इसीलिए भीड़ बड़ी और लोग घंटों लाइन में खड़े रहे। सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ती रही। ऐसे में कोरोना से बचाव को वैक्सीन के लिए यहां आने वाले लोग कोरोना के भी शिकार हो सकते हैं।