बदायूं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राम शंकर भारद्वाज का निधन, हुआ शोक सभा का आयोजन

7d31ecea-04b6-4b30-800c-7130f843b219
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बदायूँ के जिला अध्यक्ष राम शंकर भारद्वाज का हुआ निधन, ब्राह्मण समाज समेत सर्व समाज मे शोक की लहर-
आज रात लगभग 9 बजे बरेली के जसलोक हॉस्पिटल में बीमारी के इलाज के दौरान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राम शंकर भारद्वाज का स्वर्गवास हो गया। वे 89 वर्ष के थे
वे अपने पीछे 3 पुत्र 2 पुत्रियां सहित अपना भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए है। रामशंकर भारद्वज ने ब्राह्मण समाज के साथ-साथ नेहरू इंटर कॉलेज अलापुर एवं जी0बी0 पंत डिग्री कॉलेज का प्रबंधन के साथ ही सर्व समाज की सेवा के कार्यों में सदैव प्रतिनिधित्व किया। उनके निधन से ब्राह्मण समाज ही नहीं अपितु सर्व समाज में शोक व्याप्त हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आज ब्राह्मण धर्मशाला बदायूँ में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में ब्राह्मण समाज की सभी इकाइयों के द्वारा एक संयुक्त शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें समिति के साथ-साथ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बदायूँ एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं धार्मिक सभाओं के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद श्री राम शंकर भारद्वाज के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर परमपिता परमात्मा से दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
बैठक की अध्यक्षता कौशलानन्द पांडेय ने की।
समिति के महामंत्री अजय मिश्र एवं प्रदेश मंत्री राहुल चौबे ने कहा कि ब्रह्म समाज के लिए उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि समाज से एक गम्भीर चिन्तक, संरक्षक एवं उत्साही नेतृत्वकर्ता का यू अचानक चला जाने से जो रिक्तता हुई है उसकी निकट भविष्य में पूर्ति असम्भव है।
मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज ने निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि रामशंकर भारद्वाज जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ब्रह्म समाज की सेवा एवं उन्नति के लिए प्रयासरत रहना ही उनको वास्तविक श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक, अजय कुमार मिश्र, राहुल चौबे, नत्थू लाल पाराशरी, डॉ0 भास्कर शर्मा, डॉ उमेश गॉड, राजीव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सतीश चंद्र मिश्रा, रजनी मिश्रा, पंकज शर्मा, अमित पाठक, सुमित मिश्रा, सुमित शंभू मिश्रा, ओम चैतन्य शर्मा, राम बहादुर पांडे, सुरेश चंद्र उपाध्याय, अरुण मिश्रा संजीव शर्मा, संजय पाठक, त्रिभुवन शर्मा, सुरेंद्र पांडेय, राहुल शर्मा बिल्सी, संजीव त्रिवेदी, विनय त्रिवेदी, गिरीश शर्मा, अरुण अग्निहोत्री, पवन शंखधार, अमिता उपाध्याय, कामेश पाठक, नरेश शंखधार, अक्षत अशेष, आलोक पाठक, दिनेश शर्मा, आयुष भारद्वाज समेत ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के महामंत्री अजय मिश्रा द्वारा शांति पाठ के साथ सभा का विसर्जन किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights