सहसवान । विकास क्षेत्र दहगवां मे अधिकतर प्रधानी चुनाव मे विजयी महिलाऐ हुई जिसमे दहगवां व्लाक क्षेत्र मे प्रधानी चुनाव मे महिलाओ का दवदवा रहा। जिसमे ग्राम मालपुर ततैरा से सुशीला देवी पत्नी संजय यादव 351 वोट से जीती ,बही ग्राम रामपुर टप्पा बैस से तारावती पत्नी लाखन सिंह शाक्य, ग्राम भवानीपुर खैरु से नाजमीन वेगम पत्नी मुहम्मद जमीर 328 वोट से जीत हासिल की बही मौजूदा प्रधान को मात्र 43 वोट ही मिल सके। इस वार जनता ने गाँव के पुराने प्रधानो पर विश्वास न कर अधिकतर नये चेहरे को गाँव का प्रधान चुना है। जो गांव का विकास नही करेगा उसको ऐसे ही हार का मुंह देखना पडेगा। इसी के साथ अधिकतर महिला प्रधान की योग्यता पांच वी पास तक ही है।