उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे 110 कोविड वैक्सीन के टीके

14b5570b-6326-4087-bd10-b8a6b657ffbc
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का वैक्सीनेशन कराने वालों की सुबह से ही भीड़ लगी रही।वैक्सीनेशन कराने वाले अपने नंबर आने का इंतजार करने लगे। वैक्सीनेशन कराने वाले लोगों को आधा घंटा आब्जर्वेशन रूम में बिठाया गया साथ ही उनको दवाईयां भी दी गयीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वृहस्पतिवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीनेशन के कुल 110 टीके लगे जिसमें पहली डोज के 25 लोगों के वैक्सीनेशन किया गया वहीं दूसरी डोज के 85 टीके लगाए गये।कोरोना का संक्रमण लगातार फैलते देख लोग जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराने की होड़ में लगे हुए हैं।कोविड वैक्सीन लगवाने आए लोगों से वैक्सीन लगने के बाद पूछने पर उन्होने बताया कि कोविड वैक्सीन लगने के बाद अब वह अपने आपको और अच्छा महसूस कर रहे हैं।

\


कोविड वैक्सीन का टीका लगा रही स्टाफ नर्स पूजा,एएनम रश्मि,प्रदीप कुमार ने टीकाकरण कराने आए लोगो को एक कार्ड दिया और कहा कि अगर कोई परेशानी हो तो कार्ड पर लिखे नम्बर पर काल करें और साथ ही टीका लगने के बाद उनको मास्क लगाना,दो गज की दूरी व सैनेटाइजर इस्तेमाल करने की राय दी।

कोविड वैक्सीन का टीका लगने के बाद उनको ऑब्जर्वेशन रूम में आधा घंटा बिठाया गया।आब्जर्वेशन रुम में मौजूद डॉक्टर काजल यादव ने कोविड वैक्सीन लगवा कर आए लोगो से उनकी हालत के बारे में पूछा साथ ही उनको दवाएं भी दीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights