शादी का झांसा देकर युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

6
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

रायबरेली। बाबूगंज निवासी युवक पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती नेे आरोप लगाया क‍ि आरोप‍ित ने शादी करने की भी बात कही और बहला फुसलाकर कई बार यौन शोषण भी किया। जब ये बात दोनों के परिजनों को पता चली तो शादी करने को लेकर हामी भर ली, लेक‍िन शादी की बात पर टाल मटोल करता रहा। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पीड़‍िता ने आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष फरवरी में एक रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में गयी थी। वहां बाबूगंज निवासी युवक से उसकी जान पहचान हुई और उसके बाद नजदीकी बढ़ती गयी। इस दौरान उस युवक ने शादी करने की भी बात कही और बहला फुसलाकर कई बार यौन शोषण भी किया। जब ये बात दोनों के परिजनों को पता चली तो शादी करने को लेकर हामी भर ली, लेकिन काफी वक्त बीतने के बाद भी शादी को लेकर आरोपित व उसका परिवार टाल मटोल करता रहा।आखिरकार पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई । पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। इस बावत कोतवाल विनोद सिंह ने बताया क‍ि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश की जा रही है। जल्‍द आरोप‍ित युवक को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया जाएगा।    

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights