दो घरों में लूटपाट, विरोध पर गृहस्वामी को मारी गोली

5
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गोंडा। ठंड व कोहरे के साथ चोरी व लूट की घटनाएं शुरू हो गई है। बुधवार की रात तरबगंज थाना क्षेत्र के बरसड़ा गांव में बदमाशों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर पर गोली मार दी। इस वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गांव में दहशत का माहौल है। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सीओ महावीर व थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने गुरुवार की सुबह पहुंच कर परिवारजन व ग्रामीणों से जानकारी हासिल की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बताया जाता है कि डेढ़ बजे के करीब जुमई के घर बदमाश पहुंचे। दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाश घर में घुस गए। घर में रखा जेवरात व 12 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जुमई ने बताया कि उसके घर का निर्माण चल रहा है। इसलिए वह पैसा घर में रखा था। इसके बाद 50 मीटर दूरी पर स्थित रामधीरज के घर पर बदमाश पहुंच गया। रामधीरज के घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था।बदमाशों की आहट पाकर रामधीरज की आंख खुल गई। वह बदमाशों के पीछे लाठी लेकर पहुंच गया। उसने बदमाशों पर लाठी से हमला किया लेकिन, उसकी लाठी कपड़ा सूखाने के लिए खींची गई रस्सी में फंस गई। बदमाशों ने उसके साथ हाथापाई कर दी। शोरगुल सुनकर परिवारजन व ग्रामीण भी उधर भागे। बदमाशों ने रामधीरज के पैर पर गोली मार दी। जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 

घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज जय हरि मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल रामधीरज को वाहन से गोंडा ला रहे थे। रास्ते में रगड़गंज कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय के सामने बेसहारा गोवंश को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमे इंचार्ज समेत आरक्षी अवधेश यादव व अन्य पुलिस कर्मी चोटहिल हो गए। चौकी इंचार्ज व पुलिस टीम के अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रिलीव कर दिया गया है। जबिक घायल रामधीरज का उपचार चल रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights