सहसवान। दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने नगदी, जेवरात समेत लाखों रूपए का सामान चोरी कर लिया। पीडित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। नगर के मुहल्ला गोपालगंज नई बस्ती निवासी फीरोज का कहना है कि मंगलवार को उसकी पत्नी और पुत्री रिश्तेदारी में मौत होने के चलते वहां गई हुई थी। देर शाम को तबीयत खराब होने पर वह पडोस में चला गया। सुबह घर पहुंचा तो घर में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। पीडित ने बताया कि चोर अलमारी में रखी दो लाख रुपये की नगदी, सोने के कुंडल, पायल, लाकेट, घरेलू सामान आदि चोरी कर ले गए। पीडित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।