ऑक्सीजन रिफिलिंग में फटा सिलिंडर, तीन मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल

getattachmentthumbnail_1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। चिनहट के केटी ऑक्सीजन प्लांट में हादसे की खबर यहां पता चला है कि ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट हो गया. इसमें दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं 5 घायल हो गए. कुछ समय बाद एक और शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 3 हो गई है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उधर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने घटना की जांच के लिए एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में 4 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है. ADCP, चीफ फायर ऑफिसर और ड्रग इंस्पेक्टर कमेटी में शामिल हैं. ये जांच कमेटी हादसे की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी.

धमाके में प्लांट का शेड उड़ा

बता दें केटी ऑक्सीजन प्लांट लखनऊ में देवा रोड मटियारी के पास  स्थित है. यहां प्लांट में एक बड़ा धमाका हुआ, जिससे प्लांट में काम कर रहे तमाम कर्मचारी मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी  इस हादसे में  हताहत  हो गए. ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि प्लांट के ऊपर पड़ा शेड हवा में उड़ गया.

पुलिस कमिश्नर और डीएम मौके पर पहुंचे

उधर केटी ऑक्सीजन प्लांट में हादसे के बाद जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. राहत और बचाव कार्य की जिलाधिकारी खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं. पुलिस कमिश्नर भी घटना स्थल पर हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. ज़िला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights