सरकार ने गन्ना किसानों को किया रिकॉर्ड एक लाख 12,829 करोड़ रुपए का भुगतान

2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच में भी हर वर्ग का ध्यान रखने वाली प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों पर खासी मेहरबान रही। इनकी हर जरूरत का ख्याल रखने के साथ ही फसल के भुगतान को भी समय से कराया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश कुमार राणा ने बताया कि 2017 में उत्तर प्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने काम संभाला तो प्रदेश के गन्ना किसानों की हालत बेहद खराब थी। योगी आदित्यनाथ सरकार से पहले सत्ता पर काबिज रही सरकारों ने चीनी मिल मालिकों के साथ गठजोड़ करके किसानों की बड़ी धनराशि को दबा रखा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले किसानों के पक्ष में फैसले लेना शुरू किया। जब भाजपा की सरकार आई थी किसानों का गन्ना का भुगतान पांच-छह वर्षों का बकाया था। 

सुरेश राणा ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना किसानों का एक लाख 12,829 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान किया है। यह भुगतान आजादी के बाद से 70 वर्ष बाद अब तक का सर्वाधिक भुगतान है। गन्ना मंत्री ने बताया कि हमारी गन्ना समितियों में लगभग 67 लाख गन्ना किसान पंजीकृत हैं। इसके साथ ही विभाग तीन करोड़ 35 लाख परिवारों के साथ जुड़ा है। प्रदेश की कुल जीडीपी में में गन्ना विभाग की हिस्सेदारी 8.45 प्रतिशत है और कृषि क्षेत्र की जीडीपी में में 20.18 प्रतिशत है। देश में चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 47 प्रतिशत है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights