वाणिज्य संकाय में आयोजित हुआ अतिथि व्याख्यान

WhatsApp-Image-2024-04-24-at-18.48.56
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में ई बैंकिंग पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. रंजीत सिंह, उप- प्राचार्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो.अनुराग अग्रवाल ने स्वामी शुकदेवानंद जी के चित्र के चित्र के समक्ष दीप प्रजवल्लित कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। डा. देवेंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता को पुष्पकलिका भेंट कर अतिथि का सम्मान व बी. कॉम हानर्स की छात्राओं ने चंदन तिलक कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ई-बैंकिंग बैंकिंग उद्योग के साथ अन्य सभी उद्योग के भविष्य व विकास की एक महत्वपूर्ण आधार बन गया है। कुछ बैंक ई बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले अपने ग्राहकों को विशेष ब्याज दर में छूट प्रदान करती हैं, सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए, कागज के बिना बैंकिंग पर्यावरण को बचाने में मदद करती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

छात्र-छात्राएं ई बैंकिंग के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लोन व अन्य औद्योगिक निवेश संबंधित जानकारी सहजता से प्राप्त कर सकते है। उप- प्राचार्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि ई बैंकिंग समय को बचाती है, ई बैंकिंग के माध्यम से युवाओं में बचत की आदत बढी है। अतिथि व्याख्यान में बी. कॉम कंप्यूटर्स के रचित शर्मा, दीपांशु गुप्ता, प्रियांशु यादव, सानिया खान, काजल चौहान, अदीबा नाज़ को सम्मानित किया गया। डा अजय वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में सभी के प्रति आभार डा संतोष प्रताप सिंह ने दिया। इस अवसर पर डा. देवेंद्र सिंह, डा. कमलेश गौतम, डा. गौरव सक्सेना,डा. सचिन खन्ना, बृज लाली, अपर्णा त्रिपाठी, डा. रूपक श्रीवास्तव, डा. मोहनी शंकर, पोथीराम, अखंड प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights