प्राचीन ऐतिहासिक मंगला माता देवी मेला का हुआ शुभारंभ आज से शुरू होकर 12 मई तक चलेगा मेला

WhatsApp-Image-2024-04-23-at-18.33.42
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । चैत्र मास की पूर्णिमा से लगने वाले देवी मेले का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने हवन पूजन कर मेला का शुभारंभ किया। मेला 12 मई तक चलेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए वहां कोतवाली बनाई गई है । सिद्धपीठ राज राजेश्वरी मंगला माता देवी भवन (खेरे) मंदिर अपनी महत्ता व शक्ति के लिए तो विख्यात है। नगर से करीब एक किमी दूर वजीरगंज-आंवला मार्ग पर स्थित श्री राजराजेश्वरी मंगला माता के मंदिर में वैसे तो रोजाना भक्त दर्शन को जाते हैं। चैत्र मास की पूर्णिमा से खेरे लगने वाले देवी मेला पर भक्तों का रेला उमड़ता है। मंगला माता के मंदिर को लेकर कई किदवंतियां प्रचलित हैं। मंदिर कितना पुराना है? इस संबंध में कोई ठोस जानकारी तो नहीं है, लेकिन बुजुर्गो के अनुसार 18वीं सदी में यहां देवी मठ का निर्माण हुआ था। मंगला माता के मंदिर पर वर्षों से चैत्र मास की पूर्णिमा से देवी के मेले का आयोजन होता आ रहा है। पूर्व में ये मेला ज़िला पंचायत की देखरेख में लगा करता था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मगर नगर पंचायत के गठन के बाद ये मेला नगर पंचायत के अधीन हो गया। इस ऐतिहासिक देवी मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से भी दुकानदार आकर अपनी दुकानें लगाते हैं। दरी कालीन, ढोलक, लकड़ी, तथा पत्थर के सामान के लिए मशहूर इस मेले में दूरदराज से लोग आकर पहले माता रानी की जात कर उनके दर्शन करते हैं बाद में परिवार सहित मेले का लुत्फ उठाते हैं। मेले में सज गया मीना बाजार मीना बाजार, दरी कालीन बाजार, ढोलक बाजार, खजला बाजार, पत्थर बाजार, चूड़ी बाजार, लकड़ी बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। खाने पीने के स्टाल के साथ कुल्फी फालूदा, आइसक्रीम, सॉफ्टी कॉर्नर भी लग चुके हैं। नगर पंचायत का कैम्प कार्यालय और पुलिस चौकी, फायर ब्रिगेड और पीएसी शिविर भी लग रहे हैं। खेल तमाशे, सर्कस, झूले, मौत का कुंआ, काला जादू भी अपना करतब दिखाने को तैयार हैं।चतुर्दशी पर भी श्रद्धालुओं ने की देवी मां की जात सोमवार को चैत्र की चतुर्दशी पर देवी मां के मंदिर पर श्रद्धालुओं ने देवी मां की जात कर मनौतियां मांगी। मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। लोगों ने दर्शनों के बाद मंदिर पर हवन पूजन कराकर बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ख्याति प्राप्त मंगला माता देवी मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस भी पूरी तरह तैयार है। देवी मेला में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। मेले में डेढ़ सेक्शन पीएसी, दो दरोगा और दर्जन भर सिपाही के अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष रंजीत सिंह , राजेश कुमार सभासद, सुमित वाष्णेय सभासद , देवेन्द्र सिंह सभापति , ठा० मुन्नू सिंह नगर पंचायत वरिष्ट लिपिक शहंशाह अब्बास आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights