राज्य सरकार छात्रवृत्ति आवेदन हेतु समय सारणी जारी

Screenshot 2026-07-28 194826
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि उ0प्र0 शासन ने वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 में अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाईन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय सारणी जारी कर दी है। कक्षावार आवेदन के लिए तिथियॉं तय कर दी गई हैं। समय सारणी के अनुसार पूर्वदशम एवं दशमोत्तर(कक्षा 9-12) छात्रवृत्ति हेतु 22 जुलाई से 05 अगस्त 2026 तक समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से पासवर्ड प्राप्त कर संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा।उन्होंने बताया कि 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक कक्षा 9 से 12 तक के छात्र/छात्राओं को अपने आवेदन का नवीनीकरण करना होगा एवं हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा करना होगा। 11 अगस्त से 21 सितम्बर 2026 तक कक्षा 9 से 12 तक के छात्र/छात्राओं को अपने नवीन आवेदन ऑनलाइन कर हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित 12 अगस्त से 05 अक्टूबर 2026 तक विद्यालय में जमा करना होगा। विद्यालय द्वारा 11 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक नवीनीकरण आवेदन तथा 13 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक नवीन आवेदन पत्रो को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इसी प्रकार दशमोत्तर उच्च कक्षाओं हेतु 22 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से पासवर्ड प्राप्त कर संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा। 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक दशमोत्तर उच्च कक्षाओं के छात्र/छात्राओं को अपने आवेदन का नवीनीकरण कर हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित अपने संस्थान में जमा करना होगा। 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक दशमोत्तर उच्च कक्षाओं के छात्र/छात्राओं को अपने नवीन आवेदन ऑनलाइन कर हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित 16 सितम्बर से 04 नवम्बर 2026 तक संस्थान में जमा करना होगा। संस्थान द्वारा 15 सितम्बर से 25 अक्टूबर 2026 तक नवीनीकरण आवेदन तथा 16 सितम्बर से 10 नवम्बर 2026 तक नवीन आवेदन पत्रो को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जायेगा। उन्होंने समस्त शिक्षण संस्थाओं व मदरसों के अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध,जैन व पारसी) के छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उ0प्र0 सरकार की छात्रवृत्ति वेबसाईट पर जाकर छात्रवृत्ति आवेदन करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights