बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल की अंडर-14 बालिका क्रिकेट टीम ने सीबीएसई क्लस्टर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। 22 से 28 जुलाई तक देहरादून स्थित माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की आठ छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में अक्षिता सिंह ने स्वर्ण पदक, खुशी रानी, संजना और जुनायरा फातिमा ने रजत पदक, जबकि अरुषि साहू, खुशी, कनक गुप्ता एवं मानसी वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री ज्योति मेहंदी दत्ता, प्रेसिडेंट श्रीमती पम्मी मेहंदी दत्ता, मैनेजिंग हेड्स श्री ईशान मेहंदी दत्ता एवं श्रीमती श्वेता मेहंदी दत्ता, तथा प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह राठौर ने सभी पदक विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अनुशासन, समर्पण, कठिन परिश्रम और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय, बदायूं और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। साथ ही टीम के प्रशिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सामूहिक सहयोग को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी के प्रयासों की सराहना की गई।विद्यालय परिवार ने इसे पूरे ब्लूमिंग डेल परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए सभी विजेता छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।