बदायूँ में समाजवादी पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सांसद आदित्य यादव ने दी बधाई

Screenshot 2026-07-28 202228
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा बदायूँ जनपद की नई जिला कार्यकारिणी तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों की घोषणा कर संगठन को नई मजबूती प्रदान की गई है। इस अवसर पर बदायूँ के सांसद आदित्य यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का PDA (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) अभियान सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और प्रदेश में परिवर्तन का सबसे मजबूत आधार है।
घोषित जिला कार्यकारिणी में आशीष यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर सुनील यादव, मोहर सिंह पाल, खजाना देवी, नजर मोहम्मद, डॉ. शकील अहमद, योगेन्द्र पाल सिंह एवं राम खिलाड़ी कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उदयवीर शाक्य को महासचिव, रचित गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा विभिन्न नेताओं को सचिव एवं सदस्य के रूप में संगठन में स्थान दिया गया है।
नगर निकायों के लिए भी अध्यक्षों की घोषणा की गई है। बदायूँ नगर पालिका की जिम्मेदारी सफीर उद्दीन उर्फ मिल्की, बिल्सी में दीपक शर्मा, उझानी में प्रदीप गुप्ता, कछला में नरेंद्र कुमार सिंह, बिसौली में मोहम्मद अनीस, सहसवान में शादाब अंसारी, दातागंज में वाहिद अंसारी, ककराला में फिरोज खां सहित विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
सांसद आदित्य यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित यह संगठन सामाजिक समरसता और PDA की भावना को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा करते हुए प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाना है।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और PDA अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। सांसद ने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन का निर्णय लेगी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में नई सरकार बनेगी।
अंत में सांसद आदित्य यादव ने सभी पदाधिकारियों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बदायूँ जनपद समाजवादी पार्टी का सबसे मजबूत संगठनात्मक जनपद बनेगा और वर्ष 2027 में ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights