मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

बीएससी एवं बीकॉम के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विद्यारंभ अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ

July 28, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के द्वारा सत्र 2026-27 में बीएससी बायो एव मैथ तथा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं हेतु विद्यारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय की प्राथमिकता छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है। डॉ श्रद्धा गुप्ता ने छात्राओं की सुरक्षा और उनके मान सम्मान की रक्षा के लिए सतत प्रयास करने का आश्वासन दिया एनसीसी की प्रभारी होने के नाते उन्होंने एनसीसी के लाभ तथा उससे जुड़ने की चयन प्रक्रिया के विषय में भी जानकारी प्रदान की साथ ही डीजी शक्ति पोर्टल की प्रणाली को साझा कर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत निशुल्क टैबलेट और स्मार्टफोन की जानकारी दिया।
डॉ दिनेश कुमार ने महाविद्यालय में स्थापित इग्नू अध्ययन केन्द्र एवं यूपीआरटीयू की दूरस्थ शिक्षा की सुविधा एवम उसके पाठ्यक्रमों से होने वाले लाभ से परिचित कराया। डॉ अनिल कुमार ने नई शिक्षा नीति की शिक्षा व परीक्षा प्रणाली के लाभ पर प्रकाश डाला। डॉ बबीता यादव ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए एंटी रैगिंग की व्यवस्था से अवगत कराया। अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ राजधन ने पुस्तकालय, वाचनालय एवं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति सुविधा पर प्रकाश डाला।
शारीरिक शिक्षा एवम क्रीड़ा प्रभारी डॉ जुनैद आलम ने खेल सुविधाओं, जिम, योगा कक्षाओं व क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया।डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने सभी विषयों में छात्र छात्राओं की परिषद गठन की प्रणाली और गतिविधियों की जानकारी दी उन्होंने युवा महोत्सव के अन्तर्गत होने वाली विभिन्न प्रकार की वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विषय में भी जानकारी प्रदान की। डॉ जायसवाल ने भातखंडे विश्वविद्यालय लखनऊ से सम्बद्ध कृष्णा कल्चरल क्लब की सुविधाओं से अवगत कराया।
डॉ ज्योति विश्नोई ने मिशन शक्ति, आंतरिक परिवाद के साथ एनएसएस से जुड़ने के लाभ एवम चयन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
डॉ सारिका शर्मा ने महिला प्रकोष्ठ एवं पर्यावरण संरक्षण की कार्य योजना से परिचित कराया। डॉ गौरव कुमार सिंह ने रोवर रेंजर्स की गतिविधियों एवं उसके लाभ से परिचित कराया।
इस अवसर पर डॉ सचिन कुमार, डॉ संजय कुमार, संजीव शाक्य, वीर बहादुर आदि उपस्थित रहे। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights