रामजन्म की कथा सुन कथा प्रेमी लगाने लगे प्रभु राम के जयकारे

WhatsApp-Image-2024-04-14-at-18.13.55
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चित्रकूट। परमहंस संत रणछोड़ दास जी महाराज के कर कमलो से जानकीकुंड में स्थापित श्री रघुवीर मंदिर ट्रस्ट बड़ी गुफा में अरविंद भाई मफत लाल की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रही नौ दिवसीय कथा में मिथिला धाम से पधारे परम पूज्य किशोरी शरण मधुकर महाराज(मुढिया बाबा सरकार) राम कथा का गान कर रहे है महाराज जी कथा के पांचवे दिन अपनी अमृतमय वाणी से देश के विभिन्न प्रांतों से आए कथा श्रोताओं को प्रभु श्री राम के जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि साक्षात नारायण त्रिभुवन पति ने अयोध्या के चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ की पहली संतान के रूप में उनकी बड़ी रानी कौशिल्या के गर्भ से जन्म लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रभु ने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष को की नवमी को अवतरित हुए।महाराज जी ने बताया कि जब प्रभु ने जन्म लिया उस समय चारों ओर हरियाली छा गई फूल खिल उठे सुर,नर, मुनि गंधर्व सब अयोध्या धाम में भेष बदलकर पहुंच गए स्वर्ग से सारे देवी देवता शंख नाद करते हुए पुष्पों की वर्षा करने लगे अयोध्या में बधाइयां बजने लगी प्रभु जन्म की कथा सुनते ही कथा स्थल प्रभु के जयकारों से गूंजने लगा और कथा प्रेमी बधाई गीत में नचाने लगे। कथा श्रोताओं में तमाम साधु संत, आम जनमानस, तमाम प्रांतों से पधारे गुरु भाई बहन एवं सदगुरू परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights