शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा :डा भीमराव आंबेडकर

WhatsApp-Image-2024-04-14-at-18.14.40
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

न्यूरिया। पंडरी गांव मे स्थित रवि बुद्ध विहार अम्बेडकर स्मारक पर सर्वप्रथम दीप प्रज्योलित कर मालार्पण किया गया।जिसके बाद केक काट कर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।जिसके बाद पूरे गांव मे झांकी निकाल कर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। और नारे व स्लोगन का व्याख्यान किया गया। आयोजन के साथ प्रतिमा परिसर मे गांव के लोगो को डा भीमराव आंबेडकर के जीवन के बारे मे बिस्तार से बताया गया।इस अवसर पर सभी लोगो ने अपने अपने विचारों को प्रस्तुत किया। स्मारक अध्यक्ष पी के गौतम ने बताया कि डा भीम राव आंबेडकर बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र मे आगे थे उन्होंने अपने जीवन मे केवल शिक्षा को ही बढ़ावा दिया और देश विदेशो मे जाकर भारत का नाम रोशन किया। बाबासाहेब अंबेडकर सभी निम्न जाति के लोगों को सामाजिक बहिष्कार, अपमान और भेदभाव का सामना करना पड़ता था। किंतु उन्होंने जीवन में आयी सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया व दुनिया में अपनी एक विशिष्ठ पहचान बनाई। आंबेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

व्यावसायिक जीवन के आरम्भिक भाग में ये अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता। इसके बाद आंबेडकर भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए और पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने संबिधान का निर्माण कर भारत के लोगो को अधिकार दिलाये साथ ही महिलाओ को अधिकार दिलाना जो अहम कार्य था।इस मौके पर पंडरी मे विशाल भंडारा का आयोजन के साथ महिलाओ ने भीम वावा के भजन कीर्तन किया गया। पुष्पअर्पित करने मे अशोक कुमार गौतम ,मुकेश कुमार जाटव,शेर सिंह,अरविन्द कुमार,दिव्य प्रज्ञापरि गौतम,नीरज कुमार ,विजेंद्र सुखदेव मंडल,बिधान शील,नुकुल विश्वास,नरेन्द्र सावन,शिवलाल,महिपाल,जितेंद्र कुमार,कमल कश्यप, वीरू, हरदयाल, रामाशंकर,आराध्या सिंह कमलजीत,हरकेश,समेत लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर सुमित राठौर

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights