इस बीमारी से मुक्ति पा लीजिए, 10 साल जो देखा वह ट्रेलर असली तस्वीर चार जून के बाद

Screenshot-2024-04-14-171848
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

महराजगंज। 10 साल जो देखा है, वह अभी ट्रेलर है। असली तस्वीर चार जून के बाद दिखेगी। एक परिवार से राष्ट्र की राजनीति नहीं होती है। वक्त आ गया है, अब सपा बसपा से मुक्ति पा लीजिए। अब कांग्रेस रुपी बीमारी से मुक्ति पा लीजिए। पहले मतदान की शपथ लेकर जाएं, मतदान के बाद ही जलपान करिएगा। 500 साल के बाद रामलला का मंदिर बना कर दिया है। पीएम की सीट के बाद सबसे ज्यादा मत से महाराजगंज की सीट आनी चाहिए। विरोधियों के पास भी संकल्प लेकर जाएं और पूछे की मोदी को पीएम बनने से रोक सकते हैं क्या? ये बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया वालंटियर्स को शहर के एक निजी होटल में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का चुनाव है। एक चाय बेचने वाले को देश चलाने के लिए जनता ने दिया है। 100 में से 75 प्रतिशत वोट हमारा है और बंटवारा मत में भी आधा हमारा है। एक जून को महराजगंज में रिकार्ड 11 लाख मतों से जिताना है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में हैं, लेकिन इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं। जो देश का पैसा लूटते हैं, उनको जेल भेज दिया गया। 52 करोड़ से अधिक जनधन के खाते खोल कर सीधा लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा है, विरोधी इसी से तिलमिला गए हैं। 34 लाख करोड़ रुपया लाभार्थियों के खाते में गया है। उन्होंने कहा कि मैं तो कांग्रेस को कहता हूं की भ्रष्टाचार की अम्मा हैं। ईडी के छापे लुटेरों के घर पड़ना चाहिए।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र पर सारे विरोधियां टूट पड़ेंगे। सोशल मीडिया एक प्लेटफार्म है। जिसमें विरोधी भी आकर घुस जाते हैं, सचेत रहने की जरूरत है। चुनाव के बाद देश 100 साल आगे जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि  4 जून 405 फिर एक बार प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार। आपने पिछली बार 2014 में भी जिताया। 2019 में भी दिखाया, लेकिन 2024 में बड़ी विजय दिलानी है। सब लोग तैयार रहें। इस समय सपा, बसपा, कांग्रेस का कोई नाम लेना नहीं चाहता है। कांग्रेस मुक्त तो भारत देश हो रहा है। यहां तो एक्सीडेंट से खाता खुल गया था, उत्तर प्रदेश में दो विधायक बन गए, लेकिन आप सबके सामने खुला मैदान है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights