महिला गरीब किसान और युवा का उत्थान ही मोदी का संकल्प – रजनीकांत माहेश्वरी

WhatsApp-Image-2024-04-10-at-19.28.14
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली। बिसौली विधानसभा की नगर पंचायत मुंडिया धुरेकी स्थित एम जी ग्रीन रिसोर्ट में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष बूथ का सबसे बड़ा नेता होता है और उसका कार्य भी सबसे ज्यादा जिम्मेदारी का होता है । भाजपा का यही मंत्र है बूथ जीता चुनाव जीता । भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र पार्टी है जिसमें बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के लोग आज आज हमारे प्रधानमंत्री की तरफ देख रहे है पी एम मोदी ने विश्व पटल पर हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। किसान हमारे देश का भगवान है किसान एक तरफ अन्न उगाता है तो दूसरी तरफ किसान का बेटा सीमा पर सुरक्षा कर देश की सेवा करता है। प्रधानमंत्री की बदौलत आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा रहा है।उनकी ही बदौलत अयोध्या में भव्य व दिव्य भगवान श्री राम के मंदिर में राम लला पधार चुके है। भाजपा प्रत्याशी/ क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में डंका बज रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प किसानों की आय दोगिनी करने का है।जब किसान खुशहाल होगा तभी हमारा देश भी खुशहाल होगा। भाजपा सरकारं ने किसानों के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया है जिसमें किसान सम्मान निधि किसानों को फसल दुर्घटना बीमा, आयुष्मान कार्ड, उज्वला के तहत गैस कनेक्शन ट्यूबेल कनेक्शन मुफ्त सिंचाई का लाभ गरीबों को मुफ्त राशन आदि जन कल्याणकारी योजना का लाभ देने का काम किया है। पूर्व सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि आज माताएं बहनें पूरी तरह से सुरक्षित है किसान रात को भी अपने खेत पर जा कर रखवाली कर सकता है गरीबो को अनेको भाजपा सरकार की कल्यणकारी योजना का लाभ मिल रहा है यह सब भाजपा की सरकार में ही संभव है। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है जिनमें धारा 370 का हटना महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन बिल पारित होना नई संसद का निर्माण और अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का भव्य व दिव्य निर्माण का होना। लोकसभा संयोजक हरिओम पाराशरी जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह विधानसभा प्रभारी धीरेंद्र वीर सिंह धीरू भैया दुर्गेश वार्ष्णेय एम पी सिंह राजपूत विस्तारक ज्ञानेंद्र अनुपम पाठक अमित पाठक पंकज चौहान उमेश राठौर शिवम सिंह रामवीर सिंह ओम कृष्ण सागर गजेंद्र सिंह अनिल रस्तोगी मेजर कैलाश अजय पाराशरी मनोज गुप्ता निगमेस्वर मिश्रा रीतेश चौहान नीटू पाल मयंक पाठक मनोज शर्मा शिवम शंखधार आशीष गर्ग मनीष अग्रवाल मोहित पाठक योगेश शर्मा वैभव मिश्रा विधानसभा के समस्त बूथ अध्यक्ष गण शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी गण आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights