बदायूँ। भगवान शिव के पावन श्रावण मास में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्ति जागरण समाज सेवा सोसायटी द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर के निकट सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भगवान शिव के भक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल एवं प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि सावन माह में कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के लिए जलपान, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस अवसर पर समिति के सदस्य संजय अरोरा, अशोक गौड़, राजीव सक्सेना, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अमित अरोड़ा एडवोकेट, तरुणा अरोरा, रागिनी नायक, प्रियंका सक्सेना, सुनील अरोरा, ईशांक अरोरा, लक्ष्य अरोरा, रूपांक अग्रवाल, हरिओम सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और कांवड़ियों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।