मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सावन के पहले सोमवार पर बदायूं के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर

August 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सावन माह के प्रथम सोमवार पर जनपद बदायूं के सभी प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लगी रहीं। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर सहस्त्र धाम गौरी शंकर मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भागीरथी कछला गंगा घाट से पवित्र जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के ठहरने सहित पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई। मंदिर के बाहर बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल एवं प्रसाद की दुकानें भी सजी रहीं।सावन के पहले सोमवार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों एवं देवालयों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सावन माह में कांवड़ यात्रा और मंदिरों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights