मोदी सरकार ने कमजोर वर्ग के लोगों की हालत सुधारने का कार्य किया है : सुरेश राणा

WhatsApp-Image-2024-04-10-at-19.28.37
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बदायूं विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कृष्णा लॉन श्यामनगर बदायूं में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने संबोधित किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद देश के गरीब, कमजोर वर्ग के लोगों की हालत सुधारने का कार्य किया है। भाजपा सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त मकान, शौचालय, खाद्यान्न वितरण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना सहित बिना भेदभाव विभिन्न योजना चला कर लाभान्वित किया गया है। अब पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। घर-घर जल पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। नौजवानों को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण देकर गांव में ही रोजगार दिया जा रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा 2017 में जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व भाजपा सरकार बनी है। गुंडे माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। गुंडे माफिया या तो प्रदेश छोड़ गए या उन्होंने आत्मसपर्मण कर दिया। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। बहन बेटियां सुरक्षित हैं। वह रात में कहीं आ जा सकती हैं। साथ ही कहा यहां विपक्षी दलों से भी सांसद रहे हैं। मगर जीतने के बाद कभी जनता के बीच नहीं गए। लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा इस समय मोदी योगी के साथ भाजपा की लहर चल रही है। विपक्ष पूर्ण रूप से पलायन कर चुका है। बस आपको मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे के साथ चुनाव में जी जान से जुट जाना है। साँसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा मोदी की सरकार महापुरुषों के नाम पर योजनाओं का क्रियान्वयन करती है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती हैं।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा देश के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल व एयर स्ट्राइक को अंजाम देकर देश की शक्ति का विश्व स्तर पर अहसास कराया है।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा सभी बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है। आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर 2024 का चुनाव फतह करेंगे।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भारतीय जनता का पार्टी का कार्यकर्ता तन,मन और धन से सदैव पार्टी के लिए समर्पित रहता है। पार्टी का बूथ अध्यक्ष ही पार्टी के लिए सर्वोपरि है।इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, लोकसभा प्रवासी भूपेंद्र सिंह, लोकसभा संयोजक हरिओम पाराशरी, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, उमेश राठौर, मनोज मसीह, विधानसभा प्रभारी रवि रस्तोगी, शारदेन्दु पाठक, सुखदेव राठौर, सोवरन सिंह राजपूत, अजय मथुरिया, आशीष शर्मा, जितेंद्र साहू, मनोज गुप्ता, अनुज सक्सेना, धीरेंद्र सिंह अनुज सक्सेना, नौरंग पाल, राहुल रावत, उदय सिंह ग़ौर, पंकज शर्मा, पार्टी के बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights