मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ, डॉक्टरों व छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ

August 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय मेडिकल कॉलेज में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, मेडिकल एवं पैरामेडिकल/नर्सिंग छात्रों तथा कॉलेज स्टाफ ने भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज की उप प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ी को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से परिवार टूटते हैं, अपराध बढ़ता है और देश की युवा शक्ति कमजोर होती है।उन्होंने युवाओं एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले स्वयं को नशे से दूर रखें और समाज को भी इस बुराई से बचाने का संकल्प लें। यदि समय रहते जागरूकता नहीं आई तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों की सहायता के लिए नियमित रूप से जागरूकता शिविर एवं काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के समापन पर उप प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी चिकित्सकों, छात्रों एवं कर्मचारियों को नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. लालेन्द्र यादव, फार्माकोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार, कॉलेज ऑफ नर्सिंग के ट्यूटर सुनील कुमार, अजय परिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights