मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशनर्स ने भरी हुंकार, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग

August 3, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सोमवार को कोषागार परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र मुख्य अतिथि और राजेश कुमार जौहरी विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन मीडिया प्रभारी इं. प्रमोद कुमार शर्मा ने किया।मुख्य अतिथि कवि माधव मिश्र ने कहा कि आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट शीघ्र जारी कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते के विलय, उपयुक्त फिटमेंट फैक्टर लागू करने तथा कोरोना काल के 18 माह के लंबित डीए का भुगतान करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सांसदों और विधायकों को पेंशन मिलने के बावजूद कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित रखना दोहरा मापदंड है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जायज मांगों के लिए संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार जौहरी ने आठवें वेतन आयोग की कार्यप्रणाली की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए आयोग से जल्द रिपोर्ट सरकार को सौंपने और अंतिम राहत घोषित करने की मांग की।वरिष्ठ उपाध्यक्ष रबिंद्र मोहन सक्सेना ने संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी पेंशनर का उत्पीड़न या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मीडिया प्रभारी इं. प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कर्मचारियों और पेंशनर्स की लंबित मांगों का समाधान किया जाना चाहिए।बैठक में सुभाष चंद शर्मा, गिरिराज किशोर गुप्ता, आर.के. मिश्र (पूर्व बीडीओ), आयशा परवीन, महेश चंद सक्सेना, हरिओम सिंह, ब्रजेश कुमार चौहान, लाडले बाबू, इरफान हुसैन, अशोक कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights