मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
खेल

बैंकॉक से लौटे इंटरनेशनल कॉर्फबॉल खिलाड़ी पारस और संस्कार का बरेली में भव्य स्वागत

August 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बैंकॉक में आयोजित IKF एशिया कॉर्फबॉल4 चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे बरेली के युवा खिलाड़ियों पारस मिश्रा और संस्कार गंगवार का शहर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से दोनों खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया और उनकी उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताई।तुलसी स्थल मंदिर निवासी पारस मिश्रा तथा सनराइज कॉलोनी निवासी संस्कार गंगवार भारतीय अंडर-19 कॉर्फबॉल टीम के सदस्य रहे। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देकर भारत का गौरव बढ़ाया।
बरेली पहुंचने पर बच्चों ने उत्साह के साथ नृत्य कर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी तुलसी स्थल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के महंत श्री नीरज नैन दास ने दोनों खिलाड़ियों को दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कॉर्फबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुमित शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पारस मिश्रा और संस्कार गंगवार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है और वे आगे भी देश का नाम विश्वभर में रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करते रहेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights