मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर शगूफा को मिला वुमन आइकॉन अवार्ड-2026

August 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी/बदायूं। जनपद बदायूं की प्रसिद्ध कलाकार एवं शगूफा आर्ट एकेडमी की संस्थापक शगूफा को कला एवं रचनात्मकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वुमन आइकॉन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन महिलाओं को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज में प्रेरणादायक पहचान बनाई है।
शगूफा ने अपनी संस्था शगूफा आर्ट एकेडमी के माध्यम से अनेक विद्यार्थियों, महिलाओं और कला-प्रेमियों को उनकी छिपी प्रतिभा निखारने, रचनात्मक कौशल विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी कला को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया है। उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थियों ने कला के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है।
कला के प्रति समर्पण, नवाचार और निरंतर सीखने-सिखाने की उनकी सोच समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। उनका मानना है कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त साधन भी है।अपनी अनूठी कला परियोजनाओं और रचनात्मक प्रयोगों के बल पर शगूफा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया है। वे मूर्तिकला, इंटीरियर डिज़ाइनिंग, पोर्ट्रेट आर्ट, इस्लामिक कैलीग्राफी, लिप्पन आर्ट, म्यूरल आर्ट, लोक कला, कैनवास पेंटिंग, टेक्सचर आर्ट, फैब्रिक पेंटिंग और क्ले आर्ट सहित अनेक कला विधाओं में दक्ष हैं।
वुमन आइकॉन अवार्ड-2026 से सम्मानित होने पर कला जगत एवं क्षेत्र के लोगों ने शगूफा को शुभकामनाएं देते हुए इसे जनपद के लिए गौरव की उपलब्धि बताया। उनकी सफलता युवा कलाकारों और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर यह संदेश देती है कि समर्पण, कड़ी मेहनत और रचनात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights