वर्ड्स ऑफ वंडर वाटर पार्क में युवक की स्लाइडिंग के दौरान संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान
नोएडा। के सेक्टर-38ए स्थित वाटर पार्क में दोस्तों संग आए दिल्ली के एक युवक की स्लाइडिंग के दौरान धनंजय की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ये तस्वीर दिल्ली आदर्श नगर के 25 वर्षीय धनंजय माहेश्वरी की है. धनंजय माहेश्वरी सुबह करीब 11 बजे घर से अपने साथियों अंशुल गुप्ता, राघव गुप्ता, सागर गुप्ता और पीयूष लांबा के साथ सेक्टर-38ए स्थित वर्ड्स ऑफ वंडर पार्क में घुमने और फन करने के लिए आया था. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि धनंजय माहेश्वरी उसक़े दोस्त जब वे सभी स्लाइडिंग कर रहे थे दौरान धनंजय की तबीयत बिगड़ गई।

वह जमीन पर आकर बैठ गया। सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। उसे कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. धनंजय माहेश्वरी के पिता संजय माहेश्वरी केवल का काम करते हैं सूचना मिलते ही जीआइपी पुलिस चौकी पर पहुंचे. धनंजय के दोस्तों ने बताया कि कि स्लाइडिंग के दौरान धनंजय की तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर आकर बैठ गया। सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पार्क के प्रबंधन को दी। काफी देर तक धनंजय को उपचार नहीं मिला।

धनंजय अचेत होकर जमीन पर ही लेट गया। यह देख दोस्तों के हाथ-पैर फूल गए। किसी तरह दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। संजय माहेश्वरी ने बताया कि धनंजय के पैर और कमर पर चोट के निशान थे। इससे संदेह पैदा हो रहा है। जीआईपी मॉल के अधिकारी काकहना है कि जीआईपी मॉल अथॉर्टीज के एंबुलेंस द्वारा कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया परिवारजन मौके पर मौजूद है पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. घटना की जांच की जा रही है।
नोएडा से क्राइम रिपोर्टर सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट













































































