मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

एचपी इंटरनेशनल स्कूल मेंसीबीएसई जोनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता लक्ष्य प्रताप सिंह का भव्य सम्मान

August 4, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र लक्ष्य प्रताप सिंह के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में छात्र का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण उत्साह और गर्व से भर उठा।
समारोह में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शिवम पटेल, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती सेजल पटेल, प्रधानाचार्य श्री सुनील साहनी, बॉक्सिंग कोच धर्मेन्द्र गंगवार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शिवम पटेल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है और खेल व शिक्षा दोनों को समान महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती सेजल पटेल ने लक्ष्य प्रताप सिंह की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास सभी विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देता रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रधानाचार्य सुनील साहनी ने कहा कि लक्ष्य ने अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करेगा।बॉक्सिंग कोच धर्मेन्द्र गंगवार ने कहा कि लक्ष्य ने कठिन अभ्यास और दृढ़ संकल्प के दम पर कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी प्रतियोगिताओं में वह स्वर्ण पदक जीतकर नई उपलब्धियां हासिल करेगा।सम्मान समारोह में लक्ष्य प्रताप सिंह ने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, अपने कोच धर्मेन्द्र गंगवार तथा माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो सकी। उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत कर स्वर्ण पदक जीतने का संकल्प भी दोहराया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने लक्ष्य प्रताप सिंह को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights