मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

शक्तिपीठ की रजत जयंती पर हुआ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, वरिष्ठ परिजन हुए सम्मानित

August 4, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं‌ : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र की रजत जयंती वर्ष, सौ वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड दीप, 2400 तीर्थों के जल-रज से युक्त ज्योति कलश और परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। गायत्री परिजनों और श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित की। वरिष्ठ गायत्री परिजनों को पगड़ी और गायत्री का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रबंधक वीरेंद्र झा ने संयुक्त रुप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रज्ञा मंडल के पंकज कुमार और भवेश शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण किया। संचालन कर रहे मुख्य‌ प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा ने पूजन कराया। शांतिकुंज हरिद्वार से आये उत्तर प्रदेश जोन समन्वयक राजकुमार भृगु ने कहा कि युवा अपनी सुप्त शक्तियों को जाग्रत करें, श्रेष्ठ संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित करें। शांतिकुंज हरिद्वार से ही आए उत्तर प्रदेश जोन समन्वय और साहित्यकार विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि विचार क्रांति और सद्भावनाओं से फिर से सतयुग आएगा। मानव में देवत्व जागेगा। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि युवाओं में दुनियां के हर असंभव कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य है। सुबह गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ लोक कल्याण की कामना की। दूर-दर से आए साधु-संतों ने लोक कल्याण की कामना से यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। इसके बाद मां गायत्री, वेदमूर्ति तपोनिष्ट पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा, अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन किया गया। सैकड़ों दीपकों के साथ भव्य आरती हुई। इसके बाद देवकन्याओं को भोजन कराया गया। इस समारोह में गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन महेश चंद्र सक्सेना, वीरेंद्र झा, सुभाष मैथिल, संतोष मिश्रा, श्रवण कुमार थरेजा, कंचन गुप्ता, डीपी सिंह, शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, रचना सक्सेना, शिविर पटेल, गंगा दयाल गुप्ता, राम चंद्र प्रजापति, रथ सारथी राकेश कुमार सिंह आदि को सिर पर पगड़ी पहनाकर और गायत्री का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया ज्योति कलश रथ यात्रा मुरादाबाद, नोएडा होते हुए शांतिकुंज पहुंचेगी। इस मौके पर वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा, माया सक्सेना, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र पाल, डा. सोहन पाल, भुवनेश शर्मा, प्रमोद पाठक, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रही

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights