मुख्यमंत्री को धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-04 at 5.44.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को अनिल कुमार निवासी घंघोरा पिपरिया रोड, मॉडर्न विलेज, भोजीपुरा ने यूपी-112 पर कॉल कर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसने बार-बार पुलिस सहायता के लिए कॉल भी की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह की तहरीर पर थाना भोजीपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया।
मंगलवार को थाना प्रभारी कुँवर बहादुर सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुशील कुमार एवं कांस्टेबल सोनू कोरी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तहत कार्रवाई की है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर और भोजीपुरा थानों में पहले से भी तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights