उझानी । बरेली – आगरा रेलवे लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देख सैफई रैफर कर दिया । मंगलवार की सुबह बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव शेखूपुर का रहने वाला बब्लू (25) पुत्र महेंद्रपाल शेखूपुर स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं सूचना मिलने पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने बब्लू की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है।