युवक के सिर से टकराई लटकती हाईटेंशन लाइन, मौत

images-4-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में सोमवार रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक राहुल की मौत हो गई। वह सोमवार रात फसल की रखवाली करने खेत जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन लटक रही थी। उसके नीचे से गुजरते समय हाईटेंशन लाइन सिर से छू गई। जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो परिवार वाले उसे खोजने निकले। उसका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। ग्राम बेहटा डंबर नगर निवासी राहुल (22) पुत्र बसी उल्ला खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके परिवार वालों के मुताबिक राहुल आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह सोमवार रात करीब नौ बजे अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते में उसके खेत के नजदीक ही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटक रही थी। वहां से गुजरते वक्त उसके सिर से हाईटेंशन लाइन टकरा गई और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जब वह काफी समय तक घर लौटकर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसको कॉल की। जब उसने कॉल भी रिसीव नहीं की तो परिवार वाले उसे खोजने निकल पड़े। देर रात तक उसकी खोजबीन चलती रही। इस दौरान उसका शव खेत के नजदीक पड़ा मिला। उसका शरीर झुलसा हुआ था। रात उसके परिवार वाले शव को घर ले गए थे। सुबह इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। तब उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights