पालिकाध्यक्ष ने नए ऑफिस के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया,रमजान व होली पर पेयजल व सफाई को बैठक ली

WhatsApp-Image-2024-03-11-at-5.56.53-PM-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा के कर कमलों द्वारा नगर पालिका अध्यक्षा के नये ऑफिस का जीर्णोद्वार कार्य का लोकार्पण किया गया। नये ऑफिस में अध्यक्ष के द्वारा रमजान के पवित्र माह के प्रारम्भ होने व होली के दृष्टिगत सफाई/पेयजल / प्रकाश से सम्बन्धी कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न की गयी और रमजान व होली के दृष्टिगत जलकर अभियन्ता को नगर की पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से रखे जाने हेतु भी आदेशित किया गया और अध्यक्ष के द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि रमजान के पवित्र समय में सुबह सहरी के समय से ही पेयजलापूर्ति सुचारू की जाये तथा मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को भी आदेशित किया गया कि नगर के मुख्य मुख्य चौराहो एवं मन्दिरों मस्जिदों पर चूना इत्यादि भी डाला जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

नगर क्षेत्र के समस्त धार्मिक स्थलों व आस-पास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाये और नगर की प्रकाश व्यवस्था को सुचारू रखे जाने हेतु प्रकाश अधीक्षक को निर्देश दिये गये तथा प्रकाश सम्बन्धी शिकायतों का त्वारित गति से निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया।
लोकार्पण के समय पालिका सभासद,

जलकल अभियन्ता पुष्पेन्द्र सिंह, अवर अभियन्ता सि० कृष्ण गोपाल चन्द्रा, कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा, लवि कुमार, राजस्व निरीक्षक, राजेन्द्र सिंह, राजस्व निरीक्षक मो० तय्यव मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं राजीव मलिक व केशव गंगवार सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights