आज जारी होगी वोटर लिस्ट, 22 मार्च को मतदान; यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

images-3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव का शंखनाद हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आज वोटर लिस्ट जारी होगी। वहीं 22 मार्च को चुनाव और 24 मार्च की रिजल्ट आएगा। 2019 के बाद अब 2024 में चुनाव हो रहे हैं।छात्र संघ चुनाव की छात्र लंबे समय से मांग कर रहे थे। जिसके बाद चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 22 मार्च को जेएनयूएसयू चुनाव होंगे और 24 मार्च को अंतिम परिणाम घोषित होगा। मतदाता सूची 11 मार्च 2024 को एक अस्थायी मतदाता सूची जारी की जाएगी। मतदाता सूची में सुधार 12 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच शुरू होगा।वहीं 14 मार्च दिन गुरुवार को नामांकन पत्र दोपहर दो से पांच बजे के बीच जारी किया जाएगा। इसके बाद 15 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अगले ही दिन शनिवार को सुबह नौ बजे वैध नामांकन की सूची जारी होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच नामांकन वापस लिए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची शनिवार को दोपहर तीन बजे अधिसूचित होगी। शनिवार को चुनाव समिति की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी. स्कूल स्तर की सामान्य निकाय बैठकें 17 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय स्तर की सामान्य निकाय बैठकें 20 मार्च, सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights